सलमान के अलग-अलग अंदाज, कभी बैक फ्लिप तो कभी भांजे के साथ मस्ती करते आए नजर
सलमान कभी बैक फ्लिप तो कभी भांजे के साथ मस्ती करते आए नजर
Updated : June 22, 2019 11:24 AM ISTबॉलीवुड के दंबग कहे जाने वाले सलमान खान आजकल कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं और इंस्टाग्राम पर मस्ती करते हुए वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं। कभी वो स्वीमिंग पूल में बैक फ्लिप मारते नजर आते हैं तो कभी वो अपने भांजे के साथ मस्ती कर रहे हैं। वैसे उनको आपने अपने भांजे आहिल के साथ पहले भी कई बार देखा होगा। लेकिन इन दिनों सलमान अलग ही रूप में दिख रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं सलमान खान की ये बिंदास वीडियोज।
पहली वीडियो है जिसमें सलमान खान आहिल के कंधे के ऊपर पैर रखकर आहिल को ऐसा बोल रहे हैं कि नन्हे आहिल ने अपने मामू को उठाया हुआ है। लेकिन आहिल तो सलमान की बातों को तवज्जू ही नहीं दे रहे और कहीं और ही बिजी हैं। दिलचस्प है मामा- भांजे की ये जोड़ी।
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
सलमान अपनी अगली वीडियो में फिटनेस की मिसाल पेश कर रहे हैं। सलमान खान ने योगा डे के मौके पर स्वीमिंग पूल में जाकर बैक फ्लिप मारी है। उनके फैंस 53 साल की उम्र में सलमान को ऐसा करते हुए देखकर हैरान हैं। सलमान ने ये सब रील लाइफ में नहीं बल्कि रीयल लाइफ में किया है। सलमान पहले स्वीमिंग के किनारे ऊंची जगह पर जाते हैं। उसके बाद वहां से उलटे कूद जाते हैं। आप भी देखिए ये वीडियो।
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >View this post on Instagram
एक और वीडियो है जिसमें सलमान ने अपने एक टीम मेंबर को उठा रखा है और वो उस शख्स को अपना भतीजा बोल रहे हैं। हालांकि वो बाद में उसे बोलते हैं कि नीचे ऊतर आओ चाचा का कंधा दुखने लग जाएगा।
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >