सलमान खान की दरियादिली फिर आई सामने, पुलिस कर्मियों को बांटे 1 लाख हैंड सैनिटाइजर
सलमान खान ने पुलिस कर्मियों को बांटे 1 लाख हैंड सैनिटाइजर
Updated : May 30, 2020 03:30 PM ISTसलमान खान इन दिनों अपने पनवेल के फार्म हाउस में वक्त बिता रहे हैं। लेकिन वहां बैठकर भी वो अपनी दरियादिली नहीं भूले हैं। पिछले दिनों उनको गरीबों को राशन बांटते देखा गया था। उनकी ये वीडियो काफी वायरल हुई थी। इसके अलावा उन्होंने 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद का जिम्मा भी अपने ऊपर उठाया हुआ है।
अब सलमान खान ने मुंबई में पुलिस कर्मियों को 1 लाख हैंड सैनिटाइजर बांटे हैं। ये सैनिटाइजर उनकी खुद की ब्रांड फ्रेश (FRSH) के हैं। इसे सलमान ने 24 मई को ही लॉन्च किया था।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Thank you @BeingSalmanKhan bhai for being there for our frontline warriors, thank you @CMOMaharashtra @AUThackeray ji @MumbaiPolice @CPMumbaiPolice for being there for one and all...FRSH sanitisers to be distributed to all our frontline warriors in the Police Dept ?? pic.twitter.com/y51qvFVLgg
— Rahul.N.Kanal (@Iamrahulkanal) May 29, 2020
जाहिर है मुंबई पुलिस पूरे जोरशोर के साथ इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद कर रही है। इसमें से तमाम पुलिसकर्मियों के कोरोना भी हो गया। ऐसे में सलमान खान का ये कदम पुलिसवालों के लिए काफी मददगार साबित हुआ है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Launching my new grooming & personal care brand FRSH! @FrshGrooming
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 24, 2020
Yeh hai aapka, mera, hum sabka brand jo layega aap tak behtareen products. Sanitizers aa chuke hain, jo milenge aapko yaha https://t.co/L3U5PlsGlt
Toh try karo!@FrshGrooming ko follow karo! #RahoFrshRahoSafe pic.twitter.com/iuteEphLzd
सलमान खान के फैंस और सोशल मीडिया पर अन्य लोग भी उनके इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान ने लॉकडाउन में दर्शकों को एंटरटेन करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान ने लॉकडाउन में ही अपने यूट्यूब चैनल पर तीन गाने रिलीज कर दिए हैं और ये सभी उन्होंने अपने पनवेल के फार्म हाउस में ही बनाए हैं।