सलमान ने बताया इसलिए छोड़ी प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'भारत' !
Updated : August 07, 2018 10:58 AM ISTकुछ समय पहले सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच ट्वीटर टॉक चल रही थी। जिसमें सलमान ने अपनी फिल्म ‘भारत’ में प्रियंका का स्वागत किया था। और वहीं प्रियंका ने भी अपने ही अंदाज़ में सलमान को जवाब दिया था। दोनों सालों बाद किसी फिल्म में साथ आने वाले थे, जिसे लेकर फैन्स में भी उत्साह था। लेकिन आखिरी मौके पर प्रियंका ने कुछ खास वजहों के चलते ये फिल्म छोड़ दी। अब सलमान ने प्रियंका के फिल्म छोड़ने पर चुप्पी तोड़ी है।
सलमान ने ‘लवरात्रि’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बताया कि प्रियंका अपने इस फैसले को थोडा और पहले बताती तो ज्यादा सही होता। उन्होंने फिल्म शुरू होने के ठीक 10 दिन पहले बताया कि हॉलीवुड के किसी बड़े प्रोजेक्ट के चलते वो फिल्म छोड़ रही हैं। हालांकि सलमान ने भी हँसते हुए उनकी शादी की तरफ इशारा कर दिया। सलमान ने ये भी कहा कि वो प्रियंका के लिए बहुत खुश हैं।
इससे पहले भी सलमान और प्रियंका कई फिल्मों में साथ काम चुके हैं। दोनों की जोड़ी बेमिसाल और सुपरहिट रही है। अगर इन्हें दोबारा साथ देखा जाता तो खूब मज़ा आता। खैर, अब प्रियंका की जगह ये फिल्म कैटरीना कैफ कर रही हैं।
फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान 18 साल के लड़के से लेकर 70 साल तक के बूढ़े के रोल में दिखेंगे। ये फिल्म साउथ कोरियन फिल्म ‘एन ऑड टू माय फादर’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का आईडिया खुद सलमान ने अली अब्बास जफ़र को दिया था। वैसे आपको बता दें, अली अब्बास जफ़र और सलमान खान ‘सुलतान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर में साथ काम कर चुके हैं। ‘भारत’ इनकी तीसरी और बड़ी फिल्म होगी। फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।