सलमान खान उल्टा मास्क पहनने पर हुए ट्रोल, फैंस ने कह दी ये बात
सलमान खान उल्टा मास्क पहनने पर हुए ट्रोल
Updated : September 27, 2021 08:36 PM ISTबॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हाल में अपनी फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए रूस और टर्की में थे। अब वो मुंबई लौट आये हैं और आते ही ट्रोल हो गए। दरअसल, रूस से वापस लौटे सलमान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए थे। नीली शर्ट और पेंट में दिखे भाईजान उल्टा मास्क पहनने के लिए ट्रोल हो गये।
सलमान ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए काले रंग का मास्क पहना था। इस मास्क पर सलमान के नाम के इनिशियल एस।के लिखे हुए थे जो उल्टे थे। बस इतनी सी बात के लिए एक्टर ट्रोल हो गये। फैंस ने उन्हें मास्क सीधे पहनने की सलाह दे डाली।
View this post on Instagram
बता दें, सलमान खान की ‘टाइगर 3’ की शूटिंग हाल में दोबारा शुरू की गई थी। फिल्म में पहली बार इमरान हाशमी और सलमान खान एक दूसरे से लड़ते नज़र आयेंगे। फिल्म में कैटरीना जोया के किरदार में ही होंगी। लेकिन इस बार ट्विस्ट के साथ। वहीं शाहरुख़ खान के कैमियो को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। फिल्म की रिलीज़ को लेकर फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा सलमान आयुष शर्मा के साथ ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’, ‘कभी ईद कभी दिवाली ‘ जैसी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं।