सलमान खान ने अपनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' के इस आइकॉनिक किस को सेनिटाइज़र से धो डाला
सलमान खान ने 'मैंने प्यार किया' के इस आइकॉनिक किस को सेनिटाइज़र से धो डाला
Updated : April 12, 2020 04:42 PM ISTसलमान खान इस लॉकडाउन के बीच अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में फंस गए हैं। ऐसे में वो लगातार वीडियो शेयर कर लोगों से कोरोनावायरस से बचने और घर में रहने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन उनका ये नया वीडियो बहुत सारे एंटरटेनमेंट और ट्विस्ट से भरा हुआ है। सलमान ने अपनी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का एक सीन रीक्रिएट किया है, लेकिन ट्विस्ट के साथ।
आपको फिल्म मैंने प्यार किया का वो सीन तो याद ही होगा जब सुमन यानी भाग्यश्री अपने पिता के साथ वापस लौट जाती है। और जब प्रेम यानी सलमान वापस आते हैं तो उन्हें शीशे की दीवाल पर सुमन की लिपस्टिक के निशान मिलते हैं। अब इसी आइकोनिक किसिंग सीन को सलमान ने सेनिटाइज़र से धो दिया है। सलमान ने बताया है कि अगर ‘मैंने प्यार किया’ इस समय रिलीज़ हुई होती तो ये सीन कुछ ऐसे शूट हुआ होता। ये फनी वीडियो आपको एक बार तो ज़रूर देखना चाहिए।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >If MPK releases now...
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 12, 2020
Happy Easter
Stay focused and stay strong! pic.twitter.com/c4wrrMD0qA
बता दें, कोरोना वायरस की महामारी फैलने के बाद सलमान लगातार दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने 25 हज़ार मजदूरों की जिम्मेदारी ली हुई है जिनकी देख रेख वो खुद कर रहे हैं। इसके साथ ही वो लगातार वीडियो और पोस्ट शेयर कर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो घरों में रहे और अपने परिवार का ध्यान रखें।