कोरोना से 18 साल के लड़के ने पिता को खोया, तो सलमान ने किया राशन से पढ़ाई तक का इंतजाम
सलमान ने अनाथ बच्चे के लिए किया राशन से पढ़ाई तक का इंतजाम
Updated : May 05, 2021 11:42 AM ISTकोविड 19 की दूसरी लहर काफी घातक साबित हो रही है। तमाम जानें जा रही हैं और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी काम करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में सलमान खान ने मदद को हाथ बढ़ा रखा है। वो मुंबई में बीएमसी वर्कर्स, डॉक्टर्स और पुलिस वालों के पूरे मुंबई शहर में खाना, मेडिकल सामान और ऑक्सीजन सिलेंडर्स तक का इंतजाम कर रहे हैं।
लेकिन अब सलमान खान की मदद का हाथ देश के दक्षिण राज्य तक पहुंच गया है। दरअसल हाल में एक 18 साल के लड़के ने कोरोना के कारण अपने पिता को खो दिया और अब वो अपने के जाने के बाद आर्थिक सहायता मांग रहा था। सलमान खान को इस बारे में बता चला तो उन्होंने उस लड़के की मदद की है।
View this post on Instagram
सलमान खान के साथ मिलकर काम कर रहे युवा सेना के नेता राहुल एस कनल ने बताया कि सलमान ने उस लड़के को राशन और पढ़ाई का सामान मुहैया करा दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आगे भी अगर किसी भी चीज की जरूरत उस लड़के को होती है तो वो भी उस तक पहुंचाया जाएगा।
सलमान खान इस वक्त जोर शोर से अपने इनीशिएटिव 'बीइंग हंग्री' के तहत खाना पहुंचा रहे हैं। पहले वो 5 हजार खाने के पैकेट्स पहुंचा रहे थे और अब 10 हजार। उन्होंने खुद फील्ड में उतरकर इस खाने की क्वालिटी चेक की थी। और उस समय की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हुई थी।