सलमान खान ने 'सारे जहां से अच्छा' गा कर फैंस को दी 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई- वीडियो
सलमान खान ने गाया 'सारे जहां से अच्छा' -वीडियो
Updated : August 15, 2020 12:00 PM ISTदेश में आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में सलमान खान ने अपने ही अंदाज़ में अपने फैंस को इस खास दिन की बधाई दी है। सलामन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो 'सारे जहां से अच्छा' गाना गाते नज़र आ रहे हैं। गाने के आखिर में सलमान खान हाथ जोड़कर नमस्ते भी करते हैं। ये वीडियो सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
अतुल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कैप्शन में सलमान को टैग करते हुए लिखा है- 'हैपी इंडिपेंडेंस डे'। देखिये ये वीडियो-
बता दें, सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 14’ की शूटिंग में लगे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने पनवेल वाले फार्महाउस से ही शो का पहला प्रोमो शूट किया था। वहीं हाल में उन्हें मुंबई के महबूब स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। बताया जा रहा है सलमान ने बिग बॉस 14 का दूसरा प्रोमो भी शूट कर लिया है। इसके साथ एड भी शूट किये हैं। मतलब ये तो साफ़ है सलमान लॉकडाउन वाले लम्बे ब्रेक के बाद अब काम पर वापस लौट चुके हैं।