सलमान खान लाने जा रहे हैं अपना यूट्यूब चैनल, ये होगा नाम
सलमान खान लाने जा रहे हैं अपना यूट्यूब चैनल, ये होगा नाम
Updated : April 15, 2020 11:52 AM ISTइस लॉकडाउन के बीच हमारे बॉलीवुड सेलेब्स अलग अलग तरह से अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। सलमान खान इस लिस्ट में सबसे आगे चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी अनोखी वीडियोज़ हो या लोगों को जागरूक करने के लिए मैसेज, सलमान हर मुमकिन कोशिश कर रहे है। इसके साथ अब वो अपने यूट्यूब चैनल की भी शुरुआत करने वाले हैं। इस यूट्यूब चैनल का नाम 'बीइंग सलमान खान' होगा।
इस यूट्यूब चैनल के जरिये सलमान अपने फैंस को अपनी निजी जिंदगी से जोड़ेंगे। इस चैनल की वजह से सलमान के फैंस उनके बारे में अधिक जानकारी जुटा पाएंगे।
View this post on Instagram
बता दें, कोरोना वायरस की जंग में सलमान खान भी मदद के लिए सामने आये हैं। उन्होंने 25 हज़ार दिहाड़ी मजदूरों की जिम्मेदारी उठाई थी। मजदूरों की सभी बुनियादी जरूरतों को सलमान द्वारा पूरा किया गया। इसके अवाला हाल में उन्होंने 50 जरूरतमंद महिलाओं तक भी खान-पान का सामान भिजवाया था। सलमान दुख की खड़ी के सबसे पहले मदद के लिए आगे खड़े रहते हैं।