लॉकडाउन में सलमान खान को सताई पिता की चिंता, पनवेल फार्म हाउस से पहुंचे मुंबई में अपने घर
लॉकडाउन में सलमान खान को सताई पिता की चिंता
Updated : May 20, 2020 12:28 PM ISTसलमान खान इन दिनों अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर अपने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ रह रहे हैं। इस लॉकडाउन में उनकी बहन अर्पिता खान का परिवार और कुछ खास दोस्त जैसे जैकलीन फर्नांडिस, यूलिया वंतूर, वालुस्षा डिसूजा साथ हैं। इस बीच सलमान लगातार लोगों को मदद भी पहुंचा रहे हैं। दिहाड़ी मजदूरों के अकाउंट में पैसे भेजने के अलावा उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों संग मिल कर जरुरतमंदों तक खाना भी पहुंचाया है। वहीं लंबे समय से अपने पेरेंट्स से दूर रह रहे सलमान कल पनवेल से मुंबई अपने बांद्रा वाले घर पहुंच गए।
दरअसल, सलमान 60 दिनों से ज्यादा अपने पेरेंट्स से दूर रह रहे थे। ऐसे में उन्हें उनकी सेहत की फ़िक्र होने लगी और वो मुंबई में अपने घर पहुंच गए। ये सब पुलिस की परमिशन के साथ हुआ। उन्होंने पुलिस की परमिशन के बाद ही पनवेल से बांद्रा अपने घर की दूरी तय की। खास बात ये कि उसी दिन सलमान वापस पनवेल भी लौट आये। उन्होंने कुछ घंटे अपने पिता सलीम खान और माँ सलमा खान के साथ बिताये और रात होने से पहले वापस पनवेल लौट आये।
बता दें, फार्म हाउस पर रह रहे सलमान अपने इस टाइम को सही इस्तेमाल कर रहे हैं। लॉकडाउन में वो अब तक 2 गाने रिलीज़ कर चुके हैं और तीसरे गाने पर काम कर रहे हैं। वहीं आने वाले वक़्त में वो फिल्म ‘राधे: द मोस्ट वांटेड भाई’ में भी नज़र आने वाले हैं। अब ये फिल्म लॉकडाउन के बाद कब रिलीज़ होगी इसी का इंतजार है।