सलमान खान की बचपन की क्रश बन अब चुकी हैं दादी माँ, एक्टर ने खुद किया था खुलासा
सलमान खान की बचपन की क्रश बन अब चुकी हैं दादी माँ
Updated : September 23, 2021 09:11 PM ISTबॉलीवुड के सबसे हैंडसम हंक सलमान खान की शादी की फ़िक्र उनके परिवार से लेकर उनके सभी फैंस को है। सब जानना चाहते हैं कि आखिर सलमान शादी के बंधन में कब बंधेंगे। एक्टर से हर फंक्शन, पार्टी और इवेंट में उनकी शादी से जुड़ा सवाल जरुर पूछा जाता है। लेकिन एक्टर हैं कि घर बसाने के बारे में सोच ही नहीं रहे हैं। लेकिन ऐसा भी नहीं कि भाईजान की लाइफ में कोई आया ही नहीं हो। यूं तो सलमान की लाइफ में कई बार प्यार की एंट्री हुई है। लेकिन एक ऐसी भी लड़की थी जिसे एक्टर ने कभी जाहिर ही नहीं किया। दरअसल, सलमान का बचपन में एक लड़की पर क्रश था, अब वो लड़की दादी बन चुकी है। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने किया था।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो बिग बॉस का है जब अजय देवगन और काजोल बतौर गेस्ट बनकर शो पर पहुंचे थे। इस दौरान सलमान को पॉलिग्राफिक मशीन पर बैठकर सच जानने की कोशिश की गई थी। काजोल ने सलमान से पूछा कि क्या अभी उनका किसी लड़की पर क्रश था जिस बारे में उन्होंने उसे कभी न बताया हो? इसके जवाब में सलमान ने जवाब दिया कि उन्हें बचपन में एक लड़की बहुत पसंद थी। लेकिन उन्होंने कभी उसके सामने अपनी फीलिंग्स का इज़हार नहीं किया। अब जब वो करीब 15 साल पहले उस लड़की से वापस मिले तब उन्हें पता चला कि वो दादी बन चुकी हैं। उनके पोता पोती एक्टर के फैन हैं। इस बात कहने के बाद सलमान जोर से हंस पड़े। देखिये ये वीडियो-
View this post on Instagram
बता दें, इन दिनों सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर 3' और बिग बॉस 15 को होस्ट किये जाने के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। टीवी का सबसे विवादित शो जल्द शुरू होने वाला है। शो के प्रोमो पहले ही धमाका कर रहे हैं। वहीं सलमान ने इशारा कर दिया है कि इस बार टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शो का हिस्सा होने वाले हैं। उपर से इस बार की थीम जंगल होगी। मतलब घरवालों को जंगल में रहना होगा।