सलमान खान ने किसान आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी, कहा 'जो भी सही है वह जरूर होना चाहिए'
सलमान खान ने किसान आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी, कहा....
Updated : February 05, 2021 12:38 PM ISTदेश में पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से किसान अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। देश के साथ विदेशों में भी इस प्रदर्शन पर लोग अपने विचार रख रहे हैं। हमारी फिल्म इंडस्ट्री भी दो हिस्सों में बंट गई है। एक किसानों के समर्थन में बोल रहे हैं। वहीं दूसरा पक्ष इसे प्रोपेगैंडा बता रहा है। अब इस बीच बॉलीवुड के दबंग खान ने भी अपनी बात रखी है।
View this post on Instagram
हाल में एक म्यूजिक शो लांच करने पहुंचे सलमान से जब किसानो द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन पर उनकी राय मांगी तो उन्होंने अपनी बात रखने का बीच का रास्ता अपनाया। सलमान ने न तो किसानों का पक्ष लिया और न प्रशासन का। उन्होंने कहा जो सही है वो होना चाहिए। उन्होंने कहा -‘बिल्कुल मैं इस पर बात करूंगा, जरूर करूंगा। जो भी सही है वह जरूर होना चाहिए। जो ठीक है वह होना चाहिए। सही चीजें होनी चाहिए सबके साथ।‘ सलमान ने संतुलित जवाब देते हुए खुद को सुरक्षित कर लिया।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Has Bollywood actor @BeingSalmanKhan finally come out and shown his support towards to #FarmersProtest ?
— BritAsia TV (@BritAsiaTV) February 4, 2021
Will others in the industry follow his lead and also show their support? #IndianFarmersHumanRights #IStandWithFarmers #FarmersProtest #farmers #protest pic.twitter.com/5kJhG7Dx8c
बता दें, किसान आंदोलन का समर्थन में अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना, सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, मिया खलीफा और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने भी सामने आ चुकी हैं। वहीं कंगना रनौत समेत कई क्रिकेटरों ने इस प्रोपेगैंडा से बचने की सलाह दी है।