'पानीपत' से संजय दत्त का फर्स्ट लुक आया सामने, खूंखार अफगानी शासक अहमद शाह अब्दाली बने आ रहे हैं नज़र!
'पानीपत' से संजय दत्त का फर्स्ट लुक आया सामने
Updated : November 04, 2019 11:03 AM ISTसंजय दत्त कप फिल्म ‘अग्निपथ’ में कांचा के रोल में देखकर ऑडियंस को जितना खौफ आया था, उतना ही उनकी जानदार परफोर्मेंस देखकर लोग खुश भी थे। आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ में संजू एक बार फिर से भयंकर नेगेटिव रोल में नज़र आने वाले हैं। संजय दत्त फिल्म में अहमद शाह अब्दाली बने नज़र आ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने ‘पानीपत’ में अहमद शाह अब्दाली बने संजय दत्त का पहला लुक शेयर किया।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Ahmad Shah Abdali - Death Strikes Where His Shadow Falls.
— Arjun Kapoor (@arjunk26) November 4, 2019
Panipat Trailer Out Tomorrow. #PanipatLook@duttsanjay @kritisanon @AshGowariker #SunitaGowariker @RohitShelatkar @ckmurali_dop #NitinDesai @neeta_lulla @KolhapureP @Mohnish_Bahl #ZeenatAman pic.twitter.com/7JTjiWrRUe
ट्विटर पर ‘पानीपत’ से संजू का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘अहमद शाह अब्दाली- जहाँ भी उसकी परछाईं पड़ती है, वहां बस मौत नाचती है। पानीपत का ट्रेलर कल।’ आपको बता दें कि जहाँ संजय फिल्म में अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभा रहे हैं, वहीँ उनके सामने अर्जुन कपूर मराठा सेना के मुख्य सेनापति सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं।
सदाशिव राव भाऊ, पेशवा बाजीराव के भतीजे थे और मराठाओं में उनकी वीरता का लोहा माना जाता था। ‘पानीपत’ के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को ‘जोधा अकबर’ जैसी ग्रैंड फिल्म के लिए जाना जाता है। ‘पानीपत’ में संजय दत्त और अर्जुन कपूर के साथ कृति सेनन भी नज़र आएंगी।