ऋषि कपूर के निधन के 4 दिन बाद भी संजय दत्त को नहीं हो रहा यकीन, याद में शेयर की फोटो
ऋषि कपूर के निधन के 4 दिन बाद भी संजय दत्त को नहीं हो रहा यकीन
Updated : May 05, 2020 11:25 AM ISTकपूर और दत्त परिवार के रिश्ते सालों से चले आ रहे हैं। ये दोनों परिवार एक दूसरे के लिए दोस्त से ज्यादा रहे हैं। तभी शायद ऋषि कपूर के निधन के 4 दिन बाद भी वो इस सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऋषि कपूर और रणबीर के साथ की एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की है।
संजय ने इस तस्वरी को शेयर करते हुए लिख- ‘एक बात, जो चिंटू सर ने मुझे सिखायी, हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ चीज़ें करो। यह समझने में थोड़ा समय लगेगा कि चिंटू सर अब नहीं रहे। वो हमेशा मेरे बड़े भाई की तरह थे। यक़ीन नहीं हो रहा, वो जा चुके हैं।’
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >One thing that Chintu Sir taught me was to always do things with a smile on our face! It's going to take some time to sink in that Chintu Sir is not with us anymore. He has always been an elder brother to me. Can't believe he is gone! pic.twitter.com/O8ifvO2G8L
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) May 4, 2020
संजय दत्त के इस पोस्ट से समझ आ रहा है कि वो ऋषि कपूर का यूं दुनिया छोड़ कर जाना बर्दाश नहीं कर पा रहे हैं। दोनों के रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं। यहां तक की साल 2018 में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक में उनका किरदार तक निभाया था। इस फिल्म को खूब सफलता मिली। रणबीर ने अपने आप को संजय दत्त की तरह बना लिया था। ये तस्वीर भी उसी समय की है जब फिल्म संजू सुर्ख़ियों में थी। ऋषि कपूर के जाने से कपूर परिवार की रौनक कम हो गई है। इसी साल की शुरुआत में राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतू कपूर का भी निधन हो गया था।