संजीदा शेख और आमिर अली ने अलग-अलग मनाया बेटी आर्या का दूसरा बर्थडे-वीडियो
संजीदा शेख और आमिर अली ने अलग-अलग मनाया बेटी आर्या का दूसरा बर्थडे
Updated : August 31, 2021 05:14 PM ISTसंजीदा शेख और आमिर अली अब बेशक साथ नहीं रहते हों। लेकिन बेटी आर्या के लिए वो हमेशा एक ही हैं। हाल में दोनों ने बेटी का दूसरा जन्मदिन बेहद ही खास तरीके से सेलिब्रेट किया। दोनों बेटी के जन्मदिन पर साथ तो नहीं आये लेकिन अपने तरीके से इस दिन को खास जरुर बना दिया।
संजीदा ने बेटी आर्या के जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया जिसमें कुछ बच्चे शामिल थे। एक्ट्रेस ने इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में बैंगनी ड्रेस में आर्या को केक काटते और अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
वहीं दूसरी तरफ आमिर ने भी बेटी का जन्मदिन अपने घर पर माँ के साथ सेलिब्रेट किया। आमिर ने बर्थडे का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो आर्या के साथ क्रिकेट खेलते, उन्हें गाड़ी पर खिलाते देखे जा सकते हैं। आमिर ने बेटी को स्पेशल फील कराने के लिए घर को बलूंस से सजाया हुआ है। देखिये-
View this post on Instagram
बता दें, आमिर अली और संजीदा अगस्त 2019 में सरोगेसी की मदद से बेटी आर्या के पेरेंट्स बने थे। दोनों ने इस खबर को दुनिया से छुपाये रखा। लेकिन बच्चे के जन्म के बाद से ही दोनों के बीच विवाद बढ़ा और ये जोड़ी अलग हो गई। स्पॉटबॉय के अनुसार वो संजीदा ही थी जो रिश्ता ख़त्म करना चाहती थीं। उन्होंने घर छोड़ने से पहले आमिर को बताया कि वो अपनी मम्मी के घर जा रही हैं। वहीं आमिर यही सोचते रहे कि संजीदा कुछ दिनों के लिए अपनी माँ के साथ रहना चाहती हैं। लेकिन जब उनके लौटने का इंतजार लंबा हो गया तब संजीदा ने कहा कि दोनों के बीच अब सब खत्म हो गया है। इसके पीछे की वजह अभी तक कोई नहीं जानता। दोनों का रिश्ता करीब 7 सालों तक चला। फ़िलहाल दोनों बेटी के साथ समय बिताते देखे जाते हैं।