संजीदा शेख ने पहली बार शेयर किया बेटी का वीडियो, गाय को चारा खिलाती नज़र आई आर्या
संजीदा शेख ने पहली बार शेयर किया बेटी का वीडियो
Updated : April 10, 2021 03:00 PM ISTएक्ट्रेस संजीदा शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन ऐसा कम ही देखा गया है कि उन्होंने अपनी बेटी की कोई तस्वीर या वीडियो शेयर किया हो। अब लंबे समय में पहली बार संजीदा ने बेटी आर्या का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आर्या गाय को चारा खिलाती हुई नज़र आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने प्यार वाली एमोजी बनाई है।
देखिये-
View this post on Instagram
बता दें, आमिर अली और संजीदा अगस्त 2019 में सरोगेसी की मदद से बेटी आर्या के परेंग्ट्स बने थे। दोनों ने इस खबर को दुनिया से छुपाये रखा। लेकिन बच्चे के जन्म के बाद से ही दोनों के बीच विवाद बढ़ा और ये जोड़ी अलग हो गई। स्पॉटबॉय के अनुसार वो संजीदा ही थी जो रिश्ता ख़त्म करना चाहती थीं। उन्होंने घर छोड़ने से पहले आमिर को बताया कि वो अपनी मम्मी के घर जा रही हैं। वहीं आमिर यही सोचते रहे कि संजीदा कुछ दिनों के लिए अपनी माँ के साथ रहना चाहती हैं। लेकिन जब उनके लौटने का इंतजार लंबा हो गया तब संजीदा ने कहा कि दोनों के बीच अब सब खत्म हो गया है। इसके पीछे की वजह अभी तक कोई नहीं जानता। दोनों का रिश्ता करीब 7 सालों तक चला।