सारा अली खान ने इस खास अंदाज़ में किया छोटे भाई तैमूर को बर्थडे विश !
सारा अली खान ने इस खास अंदाज़ में किया छोटे भाई तैमूर को बर्थडे विश !
Updated : December 20, 2019 12:38 PM ISTसैफ अली खान और करीना कपूर के नन्हें नवाब तैमूर अली खान इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और सबसे फेवरेट स्टार किड हैं। तैमूर की फैन फॉलोविंग इतनी है कि पैपराजी किसी बड़े सेलेब्स की तरह उनकी तस्वीर लेने का इंतजार करते हैं। आज तैमूर 3 साल के हो गए हैं और तैमूर का तीसरा जन्मदिन मुंबई में बेहद खास तरह से मनाया जा रहा है। ऐसे में तैमूर को अपनी बड़ी बहन सारा अली खान से एक स्पेशल बर्थडे मैसेज मिला है।
सारा ने तैमूर के साथ की अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
>div>
View this post on InstagramHappiest birthday little Tim Tim ????????? #munchkin #cutiepie #birthdayboy
बता दें, सारा अली खान अपने भाई और सौतेली माँ करीना कपूर के साथ अच्छे रिश्ते रखती हैं। उन्हें कई बार करीना के घर पर तैमूर के साथ पार्टी करते हुए देखा गया है। ऐसे में अपने भाई का बर्थडे सेलिब्रेट करना कैसे भूल सकती हैं।
बता दें, बीती रात मुंबई में तैमूर के लिए एक खास पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में करण जौहर, रितेश देशमुख, सोहा अली खान अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा अरमान जैन, आदर जैन भी शामिल हुए।