कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सतीश कौशिक हॉस्पिटल में एडमिट
कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सतीश कौशिक हॉस्पिटल में एडमिट
Updated : March 22, 2021 11:03 AM ISTमहाराष्ट्र के मुंबई में लगातार कोरोना वायरस की चपेट में आये मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बॉलीवुड और टीवी सितारें भी इस गंभीर वायरस की चपेट में आने से खुद को बचा नहीं पा रहे। पिछले दिनों एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक ने खुद को कोरोना होने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और घर पर ही क्वारांटीन हैं। लेकिन अब ताजा खबरों की माने तो सतीश कोशिश को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।
View this post on Instagram
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सतीश कोशिश घर पर ही क्वारांटीन ही थे लेकिन उनके डॉक्टर ने उन्हें सलाह दी कि उन्हें अच्छे ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हो जाना चाहिए। इसके बाद एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन अम्बानी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि सतीश कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने तक हॉस्पिटल में ही रहेंगे। वहीं एक्टर के प्रवक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि की है। प्रवक्ता ने बताया कि सतीश जी हॉस्पिटल में एडमिट हैं और ठीक हो रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें, सतीश कौशिक के अलावा कई बॉलीवुड और टीवी सितारे इस वायरस की चपेट में आ गई हैं। रणबीर कपूर, तारा सुतारिया, संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपाई, आशीष विद्यार्थी जैसे कई सेलेब्स वायरस का खतरा झेल चुके हैं। कुछ ठीक हो चुके हैं वहीं कुछ अब भी घर पर क्वारंटीन हैं।