41 साल पहले आज ही के दिन मुंबई आये थे एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक, ऐसे बदल गई दुनिया
41 साल पहले आज ही के दिन मुंबई आये थे एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक
Updated : August 10, 2020 02:01 PM ISTबॉलीवुड एक्टर डायरेक्टर सतीश कौशिक कई फिल्मों में शानदार किरदार निभा चुके हैं। उन्हें गोविंदा, अनिल कपूर, सलमान खान जैसे एक्टर्स की फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में देखा जा सकता है। वहीं सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'तेरे नाम' का डायरेक्शन भी इन्होंने ही किया था। अब सतीश कौशिक ने मुंबई आने की अपनी पहली याद शेयर की है।
सतीश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ लिखे कैप्शन में उन्होंने बताया था कि वो आज ही यानी 10 अगस्त 1979 को पहली बार मुंबई आये थे। सतीश लिखते हैं 'मैं मुंबई में एक्टर बनने के लिए 9 अगस्त 1979 को पश्चिम एक्सप्रेस से आया था। 10 अगस्त मुंबई में मेरी पहली सुबह थी। मुंबई ने मुझे काम दिया, दोस्त दिए, पत्नी, बच्चे, घर दिया, प्यार, स्ट्रगल, सफलता, असफलता और ख़ुशी से रहने की हिम्मत दी। मुंबई ने मुझे मेरे सपनों से ज्यादा दिया'
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >I came to mumbai to become an actor on 9th Aug 1979 by Paschim Express.10th Aug was first morning in Mumbai.Mumbai gave Work,Friends,Wife, Kids,Home, Love,Warmth, Struggle,Success,Failures & Courage to live Happily.Good Morning Mumbai & All who gave me more than I dreamt . Thx? pic.twitter.com/dTuoPmEQKA
— satish kaushik (@satishkaushik2) August 10, 2020
1983 में आई मासूम फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले सतीश कौशिक 'मिस्टर इंडिया, राम लखन, जमाई राजा, सजन चले ससुराल जैसी फिल्मों में नज़र आये। वहीं इन्होंने 'हम आपके दिल में रहते हैं, तेरे नाम, क्योंकि, रूप की रानी चोरों का राजा जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। सतीश कौशिक को मुंबई में 41 साल और फिल्म इंडस्ट्री में करीब 37 साल पूरे हो गए हैं।