'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर-आलिया के साथ नजर आएंगे शाहरुख खान?
'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर-आलिया के साथ नजर आएंगे शाहरुख खान?
Updated : November 01, 2019 12:28 PM ISTशाहरुख खान को आपने करीब पिछले एक साल से बड़े पर्दे पर नहीं देखा है। इस बात से उनके फैंस भी काफी निराश हैं। लेकिन अब लगता है कि ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। खबर है कि शाहरुख खान 2 नवंबर को अपने जन्मदिन पर अपने अगले प्रोजेक्ट्स का ऐलान करेंगे।
लेकिन शाहरुख कुछ बताएं इससे पहले मिड ने एक खबर दी है जिसके मुताबिक किंग खान अयान मुखर्जी की फिल्म ब्राह्मास्त्र में कैमियो कर सकते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल मे हैं और अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया भी अहम रोल में नजर आएंगे। 'ब्राह्मास्त्र' में शाहरुख का रोल भले ही छोटा हो लेकिन काफी दमदार होने वाला है।
अगर ऐसा होता है तो शाहरुख और रणबीर एक बार फिर एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनो 2016 में आई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख गेस्ट अपीयरेंस में थे और ऐश्वर्या राय के पति बने थे। उनका ये रोल भी काफी दमदार था।
काफी समय से शाहरुख खान की फिल्मों के बारे में कयास लग रहे हैं लेकिन अब लगता है कि शाहरुख खुद जब अपने जन्मदिन पर कोई ऐलान करेंगे तभी सारी चीजें साफ हो पाएंगी। शाहरुख खान आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। उन्होंने एक बोने का रोल किया था। इमसें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।