नही रहीं शाहरुख खान की 'कावेरी अम्मा' किशोरी बलाल, एक्टर ने दी भावुक श्रद्धांजलि
नही रहीं शाहरुख खान की 'कावेरी अम्मा' किशोरी बलाल
Updated : February 19, 2020 04:29 PM ISTशाहरुख खान स्टारर फिल्म स्वदेश में कावेरी अम्मा का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस किशोरी बलाल अब इस दुनिया में नही रहीं। उनका निधन मंगलवार देर रात बेंगलुरू के एक अस्पताल में हुआ। बलाल बुढ़ापे में होने वाली दिक्कतों के चलते बीमार थीं। शाहरुख खान ने भी उनके लिए दुख जताया और ट्विटर पर लिखा, ''उनकी आत्मा को शांति मिले। किशोरी अम्मा बहुत याद आएंगी। खासतौर से उनकी वो बात जब मुझे स्मोकिंग करने पर डांटती थीं। अल्लाह उनका खयाल रखे।''
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >May her soul rest in peace. Kishori ‘Amma’ will be sorely missed. Especially how she used to reprimand me for smoking. May Allah look after her. pic.twitter.com/E8UGZMZ0Zj
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 19, 2020
उनके निधन पर डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने लिखा, ''दिल बहुत दुखी है। किशोरी बलाल जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। किशोरी जी आप अपने कमाल के स्वभाव के लिए हमेशा याद की जाएंगी, बहुत गर्मजोशी से मिलने वाली उत्साहित महिला और स्वदेश में कावेरी अम्मा का आपका किरदार।''
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >HEARTBROKEN! ?
— Ashutosh Gowariker (@AshGowariker) February 18, 2020
Terribly sad about the passing away of #KishoriBallal ji!!
Kishori ji... you will be remembered for your generously kind, warm and affable persona!
And your unforgettable performance as #Kaveriamma in #Swades !!
You will surely be missed!! ?♂️ pic.twitter.com/DIAlnhLOgu
'स्वदेश' से मिली अलग पहचान
किशोरी बलाल ने साल 1960 में अपना फिल्मी सफर शुरु किया था। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई रीजनल फिल्मों में काम किया था। उन्हें कन्नड़ फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। किशोरी बलाल ने साल 2004 में शाहरुख खान की फिल्म स्वेदश में काम किया था। इस फिल्म में वो शाहरुख खान की कावेरी अम्मा बना दीं। दर्शकों ने उनके काम को काफी सराहा था।