लॉकडाउन में शेफ बने शाहिद कपूर; क्या साथ रह रहे हैं आलिया-रणबीर?
लॉकडाउन में शेफ बने शाहिद कपूर; क्या साथ रह रहे हैं आलिया-रणबीर?
Updated : March 29, 2020 11:36 AM ISTदेशभर में कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन है और आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सभी अपने घरों में कैद हैं। सिर्फ जरूरी सामान के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। लेकिन हम आपको आपके फेवरेट सेलेब्स के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं कि वो इन दिनों घर पर क्या कर रहे हैं।
रणबीर और आलिया एक साथ बिल्डिंग कंपाउंड में घूमते देखे गए तो शाहिद अपनी पत्नी मीरा के लिए शेफ बन गए। इसी तरह वरुण धवन ने अपने बच्चपन की तस्वीर शेयर की तो अनन्या पांडे ने भी अपने कुछ चीजों के नाम बताए। यहां देखिए सेलेब्स का लॉकडाउन अपडेट।
क्या साथ रह रहे हैं आलिया-रणबीर?
आलिया और रणबीर की एक वीडियो सामने आई है जिसमें दोनों बिल्डिंग कंपाउंड में घूमते दिख रहे हैं। साथ में रणबीर कपूर का डॉग भी है। इससे पहले आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर के डॉग के साथ भी पोस्ट शेयर की थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक साथ रह रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है।
शेफ बने शाहिद कपूर
घर पर बैठे बैठे शाहिद कपूर शेफ बन गए हैं। उन्होंने पत्नी मीरा के लिए पैनकेक बनाया जिसमें उन्होंने ढेर सारी स्ट्रॉबेरी और जैम डाला। मीरा ने इंस्टा पर इस डिश की फोटो शेयर की, जिसके बाद शाहिद ने बताया कि मीरा ने वाकई में खाया भी है।
मलाइका ने शेयर की वीडियो चैट
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टा स्टोरी पर अपने बेस्ट फ्रेंड्स की वीडियो चैट शेयर की है, जिसे करीना ने रीपोस्ट की है। इसमें मालइका, उनकी बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर नजर आ रही हैं। तीनों अपने अपने काम में बिजी हैं और वीडियो पर बातचीत कर रही हैं। करीना ने इसे सोशल डिस्टैंसिंग बताया।
मां और मैं- वरुण धवन
वरुण धवन ने मां के साथ अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है जिसमें आप उन्हें बिलकुल पहचान नहीं पाएंगे। उन्होंने पोस्ट में कहा कि हॉलीडेज में भी वो अपनी मां के साथ रहते थे और क्वारेंटाइन में भी साथ है।
इसी तरह बाकी स्टार्स भी अपनी रोजाना की चीजें और अपना रूटीन सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। कुछ स्टार्स इन दिनों अपने घर की साफ सफाई में भी जुटे हैं।