शाहिद कपूर को बॉलीवुड में पूरे हुए 18 साल, सनी लियोनी परिवार संग केरल में बिता रही हैं लॉकडाउन
शाहिद कपूर को बॉलीवुड में पूरे हुए 18 साल
Updated : May 10, 2021 09:58 AM IST![शाहिद कपूर को बॉलीवुड में पूरे हुए 18 साल, सनी लियोनी परिवार संग केरल में बिता रही हैं लॉकडाउन](https://imagesv2.desimartini.com/media/main/original/2021-5/530647d5-f188-4b5c-8133-61d06ee253ba.jpg?width=800&quality=50&impolicy=dm-20210112)
शाहिद कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में 18 साल पूरे हो गए हैं। वो पहली बार फिल्म इश्क विश्क में नजर आए थे। शाहिद ने बॉलीवुड में 18 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर करते फैंस का शुक्रिया किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद। 18 का हो जाना हमेशा स्पेशल होता है। बदलाव लाइए। आभार जताने का हर मौका ढूंढ लीजिए।'' उन्होंने आगे कहा कि कल ही आज है।
View this post on Instagram
शाहिद की पोस्ट पर मां नीलिमा ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लवली और गर्व की बात करते हुए अगले 18 साल के लिए आशीर्वाद भी दिया है।
दूसरी तरह बात करें तो फिल्म इंडस्ट्री में लॉकडाउन की वजह से ज्यादा हलचल नहीं हो पा रही है। इस बीच सनी लियोनी और उनका परिवार केरल में हैं जहां लॉकडाउन लगा हुआ है। फिर भी वो अपने इन दिनों को परिवार के साथ खास बना रही हैं। उन्होंने अपने पति डेनियल और अपने तीन बच्चों के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है और बताया कि कैसे उनके पति ने लॉकडाउन के बाद भी इन दिनों को खास बना दिया है। साथ ही उन्होंने मदर्स डे भी अपने बच्चों के साथ सेलीब्रेट किया।
View this post on Instagram
फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त प्रभावित है। कुछ ही राज्यों में मुश्किल से शूट हो पा रहा है। महाराष्ट्र के बाद कुछ सीरीयल्स की शूटिंग गोवा में शुरू हुई थी लेकिन अब वहां भी प्रतिबंध लग गया है। वहीं दूसरी तरफ कई स्टार्स कोविड से लड़ने में हर मुमकिन मदद कर रहे हैं।