शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने हफ्ते भर में कमाए इतने करोड़, इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने हफ्ते भर में कमाए इतने करोड़
Updated : June 28, 2019 01:24 PM ISTशाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। पिछले एक हफ्ते में फिल्म ने 134 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने गुरुवार को 13.61 करोड़ रुपये की कमाई की। बुधवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.91 करोड़ की कमाई कर के तहलका मचा दिया। ये इसलिए भी बहुत स्पेशल रहा क्योंकि मंगलवार के कलेक्शन 16.53 करोड़ के मुकाबले, बुधवार को कलेक्शन में 1 करोड़ की भी गिरावट नहीं थी।
21 जून को रिलीह हुई कबीर सिंह का हफ्ते भर में ऐसा है पूरा कलेक्शन - 134.42 करोड़ रुपये। शुक्रवार - 20.21 करोड़, शनिवार - 22.71 करोड़, रविवार - 27.91 करोड़, सोमवार - 17.54 करोड़, मंगलवार - 16.53 करोड़, बुधवार - 15.91 करो़ड़, गुरुवार - 13.61 करोड़।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#KabirSingh wave grips the nation... Trending on weekdays is an eye-opener... Should comfortably cross ₹ 200 cr in Week 2... Fri 20.21 cr, Sat 22.71 cr, Sun 27.91 cr, Mon 17.54 cr, Tue 16.53 cr, Wed 15.91 cr, Thu 13.61 cr. Total: ₹ 134.42 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 28, 2019
सिर्फ 6 ही दिनों में ‘कबीर सिंह’ ने अभी तक 120.81 करोड़ का ज़बरदस्त कलेक्शन कर डाला। और ऐसा कर के इस फिल्म ने मात्र 6 ही दिन में ‘केसरी’, ‘गली बॉय’ और ‘टोटल धमाल’ के, एक्सटेंडेड वीक कलेक्शन को पार कर दिया। आपको बता दें कि ‘केसरी’ ने 8 दिन के एक्सटेंडेड वीक में 105.86 करोड़, ‘गली बॉय’ ने 8 दिन में 100.30 करोड़ और ‘टोटल धमाल’ ने 7 दिन में 94.55 करोड़ का कलेक्शन किया था।