शाहिद कपूर के ऑनस्क्रीन बड़े भाई अर्जन बाजवा ने किया बर्थडे विश, मिला ये प्यारा जवाब
शाहिद कपूर के ऑनस्क्रीन बड़े भाई अर्जन बाजवा ने किया बर्थडे विश
Updated : February 26, 2020 01:21 PM ISTशाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर दिया था। फिल्म में एक डॉक्टर की भूमिका में नज़र आये शाहिद को ऑडियंस की तरफ से मिलाजुला रिस्पोंस मिला था। लेकिन कमाई के मामले ये साल 2019 की सबसे बड़ी फिल्म रही। फिल्म में शाहिद के अलावा कियारा अडवानी और अर्जन बाजवा थे।
अर्जन बाजवा ने फिल्म में शाहिद के बड़े भाई का किरदार निभाया था। दोनों ऑनस्क्रीन भाइयों के बीच की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। लेकिन जीतनी अच्छी इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री थी उतनी ही ऑफस्क्रीन भी थी। कल अर्जन ने शाहिद के 39वें जन्मदिन पर उनके साथ अच्छी दोस्ती का सबूत दिया। उन्होंने शाहिद को बर्थडे विश करते हुए लिखा ‘मैंने कबीर को घर बुलाया, वो नहीं आया। पर भाई को पार्टी करने तो आना ही था। हैप्पी बर्थडे शाहिद कपूर। स्क्रीन पर एक भाई और रियल लाइफ में एक सुपर कूल फ्रेंड, हमेशा मजेदार रहता है तुम्हारे साथ होना। ढेर सारा प्यार।" इसके बाद शाहिद ने भी उन्हें प्यारा जवाब दिया।
शाहिद ने इस बर्थडे विश का शुक्रिया करते हुए लिखा – ‘बड़े भईया मैं चीजों को बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूं। खूब सारा प्यार। कबीर।"
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Thanks so much bade bhaiya I promise to improve. Much love. Kabir. https://t.co/kIkGwI0kEz
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) February 25, 2020
शाहिद ने अपना जन्मदिन चंडीगढ़ में पिता पंकज कपूर और पत्नी मीरा के साथ मनाया। यहां शाहिद अपनी आने वाली फिल्म जर्सी की शूटिंग कर रहे हैं। जर्सी तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक है। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी जिसमें मृणाल ठाकुर उनकी हीरोइन होंगी।