करण-अर्जुन के लिए शाहरुख़-सलमान नहीं बल्कि ये दो सगे भाई थे मेकर्स की पहली पसंद
करण-अर्जुन के लिए शाहरुख़-सलमान नहीं बल्कि ये दो सगे भाई थे मेकर्स की पहली पसंद
Updated : April 05, 2020 12:45 PM ISTशाहरुख़ खान और सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स माने जाते हैं। वैसे तो दोनों कई फिल्मों में छोटे बड़े रोल में नज़र आये हैं। लेकिन 1995 में आई फिल्म करण-अर्जुन में इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। ये वो दौर था जब दोनों ही अपने कदम इंडस्ट्री में जमाने में लगे थे। उसी समय फिल्म करण-अर्जुन के लिए दोनों को अप्रोच किया और फिल्म ब्लॉकबस्टर निकली। करण-अर्जुन कितनी भी बार देखी जाये मन नहीं भरता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए सलमान-शाहरुख़ पहली पसंद नहीं थे।
फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर राकेश रोशन ये फिल्म दो सगे भाइयों को लेकर बनाने वाले थे। लेकिन दोनों भाइयों ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया। ये सगे भाई कोई और नहीं बल्कि सनी देओल और बॉबी थे। बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक मेकर्स ने सनी और बॉबी को करण अर्जुन के लिए अप्रोच किया था। उसी समय बॉबी देओल फिल्म बरसात से अपने डेब्यू की तैयारी में लगे थ । और सनी भाई के डेब्यू के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे।इसलिए इस फिल्म में सनी और बॉबी की जगह सलमान और शाहरुख़ को कास्ट किया गया।
करण अर्जुन को रिलीज़ हुए 25 साल हो गए हैं लेकिन आज भी ये फिल्म उतनी ही पसंद की जाती है। फिल्म में काजोल, ममता कुलकर्णी, राखी, अमरीश पुरी, जॉनी लीवर जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई थी। ये एक बदले और पुर्नजन्म की कहानी थी जिसका म्यूजिक आज भी सुपरहिट है। इस फिल्म के बाद ऐसे लीड में सल्मना और शाहरुख़ दोबारा नज़र नहीं आये।