‘शांग ची’ बॉक्स-ऑफिस: फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़, 6.30 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘शांग ची’ बॉक्स-ऑफिस: फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
Updated : September 05, 2021 10:42 PM IST‘शांग ची एंड द लेजेंड ऑफ़ टेन रिंग्स’ने सिनेमाघरों के सूनेपन को खत्म करते हुए दूसरे दिन भी ठीक-ठाक कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म ने 2.97 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन में भी फिल्म की कमाई में हल्की बढ़त देखी गई। ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए बताया है कि इस सुपरहीरो फिल्म ने अपने दूसरे दिन 3.33 करोड़ की कमाई की है। वहीं भारत में फिल्म ने 6।30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
#ShangChiAndTheLegendOfTheTenRings witnesses limited growth on Day 2… #South markets continue to dominate, while #Hindi circuits need to show an upswing… Fri 2.97 cr [revised], Sat 3.33 cr. Total: ₹ 6.30 cr Nett BOC. #India biz. All versions... #ShangChi ₹ 7.50 cr Gross BOC. pic.twitter.com/Pd9u0wAJYS
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 5, 2021
बता दें, जितना अच्छा रिस्पोंस ‘शांग ची एंड द लेजेंड ऑफ़ टेन रिंग्स’को मिला है। उतना तो अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' को भी नहीं मिला था। बेल बॉटम ने अपने पहले दिन 2.50 करोड़ का बिज़नस किया था। इस फिल्म को मिले अच्छे रिस्पोंस ने आगे थिएटर पर रिलीज़ होने वाली फिल्मों के लिए रास्ता आसन कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगे आने वाली फिल्मों को देखने भी लोग थिएटर तक पहुंचेंगे।