शहनाज गिल और बादशाह का फ्लाई गाना रिलीज, कश्मीर में मिलेगी स्विट्जरलैंड वाली फील
शहनाज गिल और बादशाह का फ्लाई गाना रिलीज
Updated : March 05, 2021 12:17 PM ISTशहनाज गिल और रैपर बादशाह का नया गाना फ्लाई रिलीज हुआ है। इस गाने में पहली बार बादशाह और शहनाज एक साथ नजर आए हैं। हालांकि उनके साथ एक और सिंगर उंचना अमित भी हैं। लेकिन आप इस गाने को सिर्फ बादशाह और शहनाज को देखने के लिए ही देखेंगे।
इस गाने की खास बात शहनाज और इसकी वीडियो है। कश्मीर में फिल्माया गाया गाना आपको स्विट्जरलैंड की फील देता है। शहनाज अपनी पूरी अदाएं दिखा रही हैं जिसके लिए वो फेमस हैं।
वहीं बात करें गाने की तो इसमें पूरा आपको बादशाह का अंदाज दिखेगा। हालांकि गाना देखने में जितना अच्छा लगता है उतना सुनने में आपको मजा नहीं आएगा। लिरिक्स को आपको ध्यान से सुनना पड़ेगा। हालांकि गाने को आप एक से ज्यादा बार देखना पसंद करेंगे।
बादशाह और शहनाज के इस गाने का काफी समय से बज बना हुआ था। दोनों ने ही अपने अपने इंस्टाग्राम पर गाने की प्रमोशन की थी और कुछ बीटीएस झलकियां भी शेयर की थीं। अब जब ये गाना रिलीज हो चुका है तो सुनिए और आप ही बताइए कि आपको ये गाना कैसा लगा।