शहनाज गिल की दादी अस्पताल में हुई भर्ती, पापा संतोक सिंह ने कहा- दुआ करो
शहनाज गिल की दादी अस्पताल में हुई भर्ती, पापा संतोक सिंह ने कहा- दुआ करो
Updated : May 07, 2020 09:07 AM ISTबिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल की दादी बीमार हो गई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इस बात की जानकारी खुद उनके पापा संतोक सिंह ने दी है। उन्होंने अपनी मां की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''मेरी मां अस्पताल मे है, लीवर प्रॉब्लम हो गई है। भगवान जल्दी ठीक कर दो।''
View this post on InstagramMy mother hospital mein hai liver mein problem ho gayi hai God jaldi thik kar do
ये खबर सुनकर शहनाज गिल भी घबरा गई होंगी। वो अपने दादी के काफी करीब हैं। जब वो बिग बॉस के घर मे थीं तब भी वो घरवालों को दादी की कहानियां बताकर बताती थीं कि वो कितनी मजेदार हैं। शहनाज घर में काफी पॉपुलर कंटेस्टेंट रही हैं।
वैसे शहनाज अभी दादी से दूर ही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि शहनाज लॉकडाउन के कारण घर नहीं पहुंच पाई थीं। वह मुंबई के एक बाहर इलाके में एक होटल में भाई की साथ रह रही हैं। वो स्वयंवर शो 'मुझसे शादी करोगे' खत्म होने के बाद चैनल से कुछ काम के लिए मुंबई रुक गई थीं। इसलिए उन्हें लॉकडाउन में फंसना पड़ा। हालांकि एक बात अच्छी है कि वो अकेले नहीं फंसी हैं, उनके साथ उनके भाई शाहबाज भी हैं।