शहनाज़ गिल एक इंस्टाग्राम से कमाती हैं लाखों रुपए, कई बड़े सेलेब्स को छोड़ा पीछे
कमाई के मामले में शहनाज़ गिल ने कई बड़े सेलेब्रिटीज को छोड़ा पीछे
Updated : June 13, 2020 02:32 PM ISTबिग बॉस 13 अभी तक का सबसे पॉपुलर सीजन रहा है। इस सीजन ने सभी कंटेस्टेंट की लाइफ बदल दी हो जैसे। शो का टाइटल तो सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था लेकिन पॉपुलैरिटी और काम के मामले में लगभग सभी कंटेस्टेंट को फायदा हुआ। इस सीजन में सबसे पॉपुलर हुई शहनाज़ गिल नई पहचान मिल गई। बिग बॉस के बाद वो खुद के शो 'मुझसे शादी करोगे' और कुछेक म्यूजिक वीडियो में नज़र आई।
बिग बॉस के बाद शहनाज़ गिल सोशल मीडिया की जान बन गई हैं। उनके 100 से भी ऊपर के फैन पेजेस हैं। वो कोई भी पोस्ट शेयर करती हैं वो वायरल हो जाता है। उनके वीडियोज, पोस्ट को अच्छे व्यूज मिलते हैं। टिकटोक पर भी वो स्टार हैं। अब शहनाज़ को लेकर खबर सामने आई हैं कि वो अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए काफी अच्छे पैसे ले रही हैं।
कुछ ऑनलाइन रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि शहनाज़ गिल ब्रांड को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोमोट करने के एक पोस्ट के लिए 8 लाख रूपये चार्ज कर रही हैं। बेस प्राइस 5 लाख रूपये हैं। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि टॉप ब्रांड्स के एक पोस्ट के लिए वो 10 लाख रूपये चार्ज करती हैं।
वैसे सिर्फ शहनाज़ ही नहीं है जो इतनी बड़ी रकम ले रही हैं। बिग बॉस 13 के रनरअप आसिम रियाज़ भी अच्छी खासी रकम चार्ज करते हैं। लेकिन शहनाज़ की पॉपुलैरिटी कुछ खास है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को 2।8 और रनरअप रहे आसिम रियाज़ को 3।5 मिलियन। शहनाज़ टिकटोक पर भी स्टार हैं।