शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह सुख को याद आये सिद्धार्थ शुक्ला, कह दी ये बात
शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह सुख को याद आये सिद्धार्थ शुक्ला
Updated : September 07, 2021 03:56 PM ISTसिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी अचानक डेथ से सभी सदमे में हैं। एक्टर से जुड़े लोग उन्हें अपने अपने अंदाज़ में याद कर रहे हैं। ऐसे में अब शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह सुख का पोस्ट सामने आया है। संतोख सिंह ने एक्टर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा है-विश्वास नहीं हो रहा, तुम हमेशा दिल में रहोगे'
View this post on Instagram
इससे पहले भी संतोख सुख ने सिद्धार्थ के नाम पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने तस्वीर शेयर करने इ=के साथ लिखा था-जिंदगी का सच बस इतना है, इंसान पल भर में याद बन जाता है।'
View this post on Instagram
बता दें, 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। 3 सितंबर को ओशिवारा स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। एक्टर अपनी माँ रीता शुक्ला और दोनों बहनों के बेहद करीब थे। बेटे के निधन पर शुक्ला परिवार में शोक की लहर है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि इस तरह उनका लाडला बेटा, भाई दुनिया छोड़ देगा।