राज कुंद्रा की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 27 जुलाई तक रहेंगे जेल में
राज कुंद्रा की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 27 जुलाई तक रहेंगे जेल में
Updated : July 23, 2021 08:48 PM ISTबॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पोर्न कंटेंट बनाने और उन्हें एप पर पब्लिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में राज को 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आज इस मामले में सुनवाई होनी थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी पुलिस कस्टडी 27 जुलाई तक कर कर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब राज कुंद्रा केस में 27 जुलाई को ही सुनवाई होगी। जब तक राज पुलिस की हिरासत में रहेंगे।
आज स्पॉट हुए राज कुंद्रा, हाथ बंधे हुए थे !
राज के वकीलों द्वारा कोर्ट में उनकी जमानत की अर्जी दी गई थी। लेकिन कोर्ट ने उसे रद्द करते हुए उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया। पुलिस ने कोर्ट में शक जताया कि पोर्न कंटेंट की कमाई से राज ऑनलाइन सट्टा भी लगाते थे। इसलिए उनके बैंक अकाउंट की भी जांच होनी है। इसी आधार पर कोर्ट ने राज कुंद्रा की न्यायिक हिरासत 27 जुलाई तक आगे बढ़ा दी दी।
Maharashtra: Businessman Raj Kundra & one Ryan Thorpe have been sent to police custody till 27th July
— ANI (@ANI) July 23, 2021
(File pic) pic.twitter.com/SGLb8xJTwg
बता दें, राज की गिरफ्तारी के बाद कई मॉडल, एक्ट्रेस ने उनपर गंभीर आरोप लगाये हैं।शर्लिन चोपड़ा ने वीडियो शेयर राज के बारे में स्टेटमेंट देने की बात कही है। इसके कुछ ऐसी भी महिलाएं सामने आई हैं जिन्होंने राज और उनके सहयोगी उमेश कामत पर गंभीर आरोप लगाये हैं। वहीं अब राज के ऑनलाइन सट्टा खेलने की जांच भी हो रही है। अगर इन मामलों में राज दोषी पाए गए तो उन्हें लंबे समय के लिए जेल जाना पड़ सकता है।