शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर के नए शो का प्रोमो आया बाहर, हंस हंस कर लोटपोट हो जायेंगे आप !
Updated : April 06, 2018 12:02 PM ISTलम्बे समय से शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर के नये शो ‘जियो धन धना धन हंसो खेलो और जीतो’ की चर्चाएं जोरो पर थी। शिल्पा ने सुनील ग्रोवर के संग एक तस्वीर पोस्ट कर इस खबर की पुष्टि कर दी थी। अब दोनों के इस शो का का पहला प्रोमो भी बाहर आ गया है। जो काफी मज़ेदार है। इस शो में सुनील ग्रोवर लल्ले बल्ले वाला यानी एलबीडब्लू के नए करेक्टर में नज़र आयेंगे।
ये क्रिकेट कॉमेडी शो होगा। इसमें कुछ और कॉमेडियंस के साथ कपिल देव और सहवाग जैसे खिलाडी भी नज़र आ सकते हैं। शो का प्रोमो देख कर लग रहा है जैसे लल्ले बल्ले वाला यानी एलबीडब्लू को क्रिकेट के बारे में कोई समझ नहीं और अपनी इसी नसमझी से वो दर्शको को हंसाएंगे। साथी ही क्रिकेटर्स पर फनी कमेंट्स करेंगे। इस शो की शुरुआत भी क्रिकेट के मेगा खेल आईपीएल वाले दिन 7 अप्रैल से होगी।
देखिये ये प्रोमो -
Updated : April 06, 2018 12:02 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News