धूम 4 में नज़र आएगी सलमान खान और अक्षय कुमार की जोड़ी? जानिए पूरी खबर
धूम 4 में नज़र आएगी सलमान खान और अक्षय कुमार की जोड़ी?
Updated : June 12, 2021 01:29 AM ISTसलमान खान और अक्षय कुमार कई फिल्मों और गानों का हिस्सा रह चुके हैं। दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखना फैंस हमेशा इंतजार करते हैं। अब इनके साथ में फिल्म करने की खबर सामने आ रही हैं। ये खबर हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर इनके फैंस फैला रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट और पोस्टर शेयर किये जा रहे हैं जिसमें इन दोनों एक्टर को 'धूम 4' का हीरो बताया जा रहा है।
यशराज फिल्म्स की 'धूम' सीरीज को ऑडियंस की फेवरेट रही है। पहले सीजन में जॉन अब्राहम-अभिषेक बच्चन, दूसरे सीजन में ऋतिक रोशन और तीसरे सीजन में आमिर खान नज़र आये थे। अब सोशल मीडिया पर फैन द्वारा बनाया गया 'धूम 4' का पोस्टर शेयर किया गया है जिसमें सलमान खान का नाम लिखा है। देखिये-
#dhoom4 salman khan in dhoom 4
— Manu Rajawat (@manu_rajawat7) June 4, 2021
I can't wait for it ? pic.twitter.com/ArYprLSsXq
वहीं एक दूसरे यूज़र ने ये जानकारी दी है कि 'धूम 4' के लिए अक्षय कुमार यशराज फिल्म के मालिक आदित्य चोपड़ा से मिल रहे हैं। अब इन खबरों की पुष्टि न तो एक्टर ने की है और न ही किसी सूत्र ने की है। वैसे इस जोड़ी को साथ देखना मज़ेदार होगा।
Big & Breaking News :- #AkshayKumar Sir meeting with #AdityaChopra ...!!#Dhoom4 Almost Confirm ?
— ?????? ????? ?????? (@iamkapilkumar__) June 7, 2021
Dil thaam ke baithiye pic.twitter.com/SN0RPR2d3c
बता दें, अक्षय कुमार के पास 'ओह माय गॉड 2' सूर्यवंशी, बेल बॉटम, अतरंगी रे, पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, राम सेतु और बच्चन पांडे जैसी फ़िल्में हैं। कुछ रिलीज़ के लिए तैयार हैं।इसके अलावा खिलाड़ी कुमार 10 स्क्रिप्ट पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं सलमान खान ‘कभी ईद कभी दिवाली और अंतिम’ के अलावा साउथ की दो फिल्मों के हिंदी रीमेक पर भी विचार कर रहे हैं।