सोहा अली खान ने शादी की 5वी सालगिरह पर शेयर किया ये अनदेखा वीडियो, डांस करती नज़र आ रही हैं करीना
सोहा अली खान ने शादी की सालगिरह पर शेयर किया ये अनदेखा वीडियो
Updated : January 25, 2020 11:19 AM ISTसोहा अली खान और कुनाल खेमू आज अपनी शादी की सालगिरह के 5 साल मना रहे हैं। दोनों ने 25 जनवरी 2015 को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की एक प्यारी बेटी इनाया नौमी खेमू भी है। अब शादी के 5 साल पूरे होने पर सोहा ने अपनी शादी का एक अनदेखा वीडियो शेयर करते हुए कुनाल को सालगिरह की बधाई दी है।
शादी की इस वीडियो में सोहा और कुनाल मेहंदी, संगीत और शादी की सभी रस्में हैं। इसके अलावा कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नाचते नज़र आ रहे हैं। करीना कपूर, सैफ अली खान, अरशद वारसी, युवराज सिंह जैसे सितारे नज़र आ रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें, सोहा और कुनाल ने लंबे समय तक एक दूसरे को कुछ साल डेट करने के बाद 25 जनवरी 2015 को शादी कर ली थी। शादी के बाद 2018 में उन्होंने बेटी इनाया को जन्म दिया। सोहा फ़िल्मी परदे से दूरी बना कर बेटी को बढ़ा होते देख रही हैं। वहीं कुनाल कलंक के बाद अब फिल्म मलंग में नज़र आने वाले हैं।