सोनम कपूर ने पति आनंद के साथ दुबई में मनाई दिवाली, अगली बार परिवार के साथ सेलीब्रेट करने की उम्मीद
सोनम कपूर ने पति आनंद के साथ दुबई में मनाई दिवाली
Updated : November 15, 2020 06:08 PM ISTबाकी स्टार्स की तरह सोनम कपूर ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई। लेकिन उनका परिवार पूरा नहीं था जिसका उन्हें थोड़ा अफसोस भी रहा। लॉकडाउन के दौरान सोनम और पति आनंद आहूजा दिल्ली में रहे थे। इसके बाद सोनम अपने कपूर खानदान के पास मुंबई चली गई थीं। फिलहाल ये कपल दुबई मे है और वहीं इन्होंने दिवाली मनाई।
दरअसल सोनम अपने भाई हर्ष वर्धन कपूर का 30वां जन्मदिन मनाने पहुंची थीं। सोनम ने कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
View this post on Instagram
हालांकि उन्होंने अपने परिवार को मिस किया है। वो अपनी पूरी फैमिली को दिवाली पर मिस कर रही थीं। उन्होंने कपूर खानदान और आहुजा परिवार की पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं। कपूर फैमिल में अनिल कपूर, रिया, सुनिता, हर्ष और करण भूलानी दिख रहे हैं। सोनम ने लिखा, ''दिवाली परिवार से होती है। मेरे परिवार ये दोस्तों और फैमिली के साथ सेलीब्रेट करना पसंद करता है। ये अगले साल फिर होगी, मैं जानती हूं। मुझे उन्हें दिल से याद कर रही हूं और उम्मीद है जल्द ही उनसे मिलूंगी।''
View this post on Instagram
View this post on Instagram
एक और फोटो में आनंद की पूरी फैमिली नजर आ रही है। इसमें उन्होंने लिखा, ''आहूजा परिवार की तरफ से हैप्पी दिवाली। मैं घर मिस करती हूं। मैं खाना और दिल्ली भी मिस कर रही हूं। लेकिन सब फिर ठीक हो जाएगा। ये नया साल है और नई शुरुआत होगी।''
उम्मीद है कि पूरा परिवार अगली दिवाली एक साथ सेलीब्रेट करेगा।