सोनम कपूर ने शुरू की फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिंग, जानिए डिटेल
सोनम कपूर ने शुरू की फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिंग, जानिए डिटेल
Updated : December 28, 2020 02:22 PM ISTलॉकडाउन में अपना अधिकतर समय परिवार को देने के बाद अब सोनम कपूर वापस काम पर लौट आई हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'ब्लाइंड' शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म स्टार्ट करने की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।
View this post on Instagram
तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए एक ब्लाइंड की क्लैप की तस्वीर शेयर की है। ट्वीट में बताया गया है कि सोनम ने अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिंग स्कॉटलैंड के ग्लासगो में शुरू कर दी है। ये फिल्म के ब्लाइंड पुलिस ऑफिसर की कहानी है। फिल्म में विनय पाठकम पूरब कोहली होंगे। शोम मखीजा फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं। और प्रोड्यूसर होंगे सुजोय घोष, अविषेक घोष, मनीषा W, पिंकेश नाहर, सचिन नाहर और ह्युन्वू थॉमस किम। फिल्म 2021 में रिलीज़ होगी।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >SONAM KAPOOR: CRIME THRILLER STARTS TODAY... Start-to-finish shooting of #Blind - starring #SonamKapoorAhuja - commences today in #Glasgow [#Scotland]... Story of a blind police officer in pursuit of a serial killer... Costars #VinayPathak, #PurabKohli and #LilleteDubey. pic.twitter.com/kXP9FENw4l
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 28, 2020
ये फिल्म 9 साल पहले रिलीज़ हुई कोरियन फिल्म ब्लाइंड की ऑफिसियल रीमेक है। फिल्म में सोनम एक ब्लाइंड पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती दिखेंगी जो एक मर्डर की इकलौती गवाह होंगी। फिल्म की कहानी मज़ेदार है अब बस सोनम कमाल की एक्टिंग भी कर दे।
बता दें, आखिरी बार सोनम को ‘जोया फैक्टर’ में देखा गया था। अब वो लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। उम्मीद है सोनम की वापसी फैंस को पसंद आएगी।