सोनम कपूर नहीं बल्कि उनके भाई और एक्टर मोहित मारवाह कर रहे हैं शादी !
Updated : February 19, 2018 11:37 AM ISTकुछ दिनों पहले तक चर्चाएं गर्म थी कि एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद अहुजा से शादी करने वाली हैं। लेकिन सोनम का तो पता नहीं अब उनके बुआ के बेटे और एक्टर मोहित मारवाह शादी जरुर कर रहे हैं। मोहित अनिल कपूर की बहन रीना कपूर और संदीप मारवाह के बेटे हैं। साथ मोहत बॉलीवुड फिल्म ‘फुगली’ में नज़र आ चुके हैं। और अगली फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में दमदार रोल में दिखेंगे। इन्हीं की शादी को लेकर कपूर खानदान में इतनी तैयारियां चल रही हैं।
मोहित अपनी गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला से शादी कर रहे हैं। दोनों लम्बे समय से एक दुसरे को डेट कर रहे थे। अब जाकर दोनों ने शादी का फैसला लिया है।
खबरों की माने तो ये डेस्टिनेशन वेडिंग UAE में हो रही है। जहां अर्जुन कपूर, संजय कपूर पत्नी और बच्चों के साथ पहले ही पहुंच गए हैं। तो वहीं बोनी कपूर, श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों के साथ पहुंचने वाले हैं। अनिल कपूर और सोनम कपूर बाद में शादी में शामिल होंगे।
अर्जुन कपूर के फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसे देख आपको भी इस शादी की जानकारी मिल जाएगी ।
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >