बॉलीवुड के राम-लखन जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को दोबारा साथ देखना चाहती हैं सोनम कपूर, देखिये ट्वीट
जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को दोबारा साथ देखना चाहती हैं सोनम कपूर
Updated : September 08, 2020 03:10 PM ISTसाल 1989 में रिलीज़ हुई फिल्म 'राम लखन' में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद से आज तक दोनों को बॉलीवुड के राम लखन के नाम से जाना जाता है। अब अगर ये जोड़ी दोबारा फिल्मों में साथ आ जाये तो कितना मज़ेदार होगा न? वैसे ये सिर्फ हम ही नहीं चाहते बल्कि सोनम कपूर भी चाहती हैं। सोनम ने आज अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बता ही दिया कि जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को साथ में एक फिल्म कर ही लेनी चाहिए।
दरअसल, अनिल कपूर ने मोर्निंग वॉक करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए जैकी श्रॉफ ने लिखा 'बहुत बढ़िया लखन'। जैकी के इस कमेंट के बाद ट्विटर पर फैंस राम लखन को फिर से साथ देखने की इच्छा जताने लगे। उसमें से एक सोनम कपूर भी थीं। सोनम ने भी कमेंट करते हुए कहा कि दोनों को एक फिल्म साथ में कर लेनी चाहिए।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Walking Off Those Monday Blues... pic.twitter.com/1yPgl29MDe
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) September 7, 2020
वैसे अगर ऐसा होता है और 'राम लखन की जोड़ी सालों बाद स्क्रीन पर दोबारा देखने को मिलेगी तो ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Do a movie together! https://t.co/odDNNOumGL
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) September 8, 2020
वहीं अनिल कपूर इन उम्र में भी अपनी फिटनेस, खानपान का खास ख्याल रखते हैं। अक्सर वो वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर करते हैं। वहीं जैकी शश्रॉफ सोशल मीडिया पर उतना एक्टिव नजर नहीं आते। लेकिन अच्छी बात ये है कि वो जल्द सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में नज़र आने वाले हैं।