सोनू सूद और फराह खान म्यूजिक वीडियो के लिए आए साथ; पुलिस की वर्दी में दिखेंगे एक्टर
सोनू सूद और फराह खान म्यूजिक वीडियो के लिए आए साथ
Updated : July 23, 2021 06:21 PM ISTसोनू सूद को लोगों ने अब तक खूब मदद करते देखा है। उनके नेक काम की हर तरफ सराहना होती है लेकिन फैंस उन्हें स्क्रीन पर भी देखना चाहते हैं। लॉकडाउन के बाद सोनू सूद पंजाबी म्यूजिक वीडियो पागल नहीं होना में देखा था। इस गाने को सुनंदा शर्मा ने गाया था और वो सोनू सूद के साथ नजर भी आई थीं। सोनू एक बार फिर एक और म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं।
View this post on Instagram
इस बार सोनू सूद तुम तो ठहरे गाने के नए वर्जन में नजर आएंगे। ये गाना 90 के दशक में बहुत छाया हुआ था, जिसे अल्ताफ राजा ने गाया था। नए वर्जन में इसको अल्ताफ और टोनी कक्कड़ मिलकर गाएंगे। इस गाने का वीडियो फराह खान तैयार कर रही हैं। इसकी शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनू सूद इसमें एक किसान से पुलिसवाले बनते नजर आएंगे।
गाने को फराह खान डायेक्टर कर रही हैं। सोनू सूद और फराह खान इससे पहले फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल मे थे।