सोनू सूद को भी हुआ कोरोना, कहा-चिंता मत करो मुझे आपकी मदद करने का पूरा समय मिलेगा
सोनू सूद को भी हुआ कोरोना
Updated : April 17, 2021 02:56 PM ISTमहाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू हो गया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इस कोरोना पॉजिटिव होने से खुद को बचा नहीं पा रही है। एक के बाद एक आर्टिस्ट इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ रहे हैं। आज एक्टर सुमीत व्यास और डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने खुद को कोरोना होने की जानकारी दी थी। अब इस बीमारी की चपेट में सोनू सूद भी आ गये हैं। सोनू ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।
View this post on Instagram
सोनू ने लिखा –हाय सब को, आपको सूचित करना है कि मैं आज सुबह COVID-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। सावधानियों बररते हुए मैंने पहले से ही अपने आप को अलग कर लिया है और अत्यधिक सावधानी बरत रहा हूं। लेकिन चिंता मत करो मुझे आपकी समस्याओं को हल करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। याद रखें कि मैं हमेशा आप सभी के लिए हूं। "
— sonu sood (@SonuSood) April 17, 2021undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >
बता दें, देश में जब कोरोना काल शुरू हुआ था तो सोनू सूद ही गरीबों के मसीहा बनकर लोगों की मदद के लिए सामने आये थे। उन्होंने बस, ट्रेन, फ्लाइट का बंदोबस्त कर प्रवासी मजदूरों को, दूसरे शहरों में फंसे लोगों को सही सलामत उनके घर पहुंचाया था। अब इस वायरस की चपेट में वो खुद आ गये हैं। लेकिन उन्होंने सभी को आश्वासन दिया है कि वो जल्द ठीक होकर लौटेंगे। इस दौरान वो जरुरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाते रहेंगे। सोनू को कोरोना होने की खबर के बाद फैंस उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।