बॉलीवुड में अपनी बायोपिक के लिए इन खिलाड़ियों को मिले थे लाखों-करोड़ों रूपये
बायोपिक के लिए इन खिलाड़ियों को मिले थे लाखों-करोड़ों रूपये
Updated : June 08, 2020 03:27 PM ISTहमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बायोपिक को खूब सराहा गया है। खासकर खिलाडियों की जिंदगी पर आधारित फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का झन्डा गाड दिया। भाग मिल्खा भाग हो या धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी। इन फिल्मों को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। वहीं सानिया नेहवाल, कपिल देव, मिताली राज जैसे खिलाड़ियों के जीवन को बड़े परदे पर दिखाने की तैयारी चल रही है। इन असल जिंदगी के हीरोज़ के बारे में लोग जानना चाहते हैं। इनकी सच्चे संघर्ष की कहानियों को परदे पर उतारना मुश्किल काम है लेकिन नामुमकिन नहीं। इसलिए मेकर्स अब सच्ची कहानी दिखाना चाहते हैं। इसलिए आने वाले वक़्त में आप को बहुत सी बायोपिक देखने मिल सकती हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन में से कुछ खिलाडियों ने अपनी जीवन पर फिल्म बनाने के लिए पैसो की मांग भी की है। तो वहीं कुछ ने कुछ ने एक भी पैसा नहीं वसूला। जानिए यहां –
एम.एस धोनी: द अनटोल्ड
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी की पॉपुलैरिटी कमाल की है। जब इनकी बायोपिक का ऐलान हुआ था उसके बाद से लोग इस फिल्म को देखने के लिए पागल हो गये थे। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। और फिल्म ने अच्छी कमाई भी की। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म को बनाए जाने के लिए धोनी को 60 करोड़ जैसी बड़ी रकम दी गई थी। (रिपोर्ट के मुताबिक)
दंगल
फिल्म ‘दंगल’ एक ऐसे पिता और बेटियों की असल कहानी थी, जिसे लोग परदे पर देख कर अपने घर की कहानी से जोड़ने लगे थे। पहलवान महावीर फोगाट के किरदार को आमिर खान ने इस कदर निभाया था कि फिल्म ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म के लिए महावीर फोगाट को 80 लाख के करीब पैसे दिए गए थे। साथ ही दोनों फोगाट बहनों को कई टीवी शोज़ में देखा गया।
भाग मिल्खा भाग
मिल्खा सिंह एक ऐसे खिलाडी हैं जिन्होंने 1958 में भारत को कॉमनवेल्थ खेल में गोल्ड मैडल दिला कर विश्व भर में भारत का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि और संघर्ष को डायरेक्टर ओम प्रकाश मेहरा ने बड़े परदे पर फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के रूप में उतार दिया था। मिल्खा सिंह ने इसके लिए उनसे सिर्फ 1 रूपये चार्ज किये थे। मिल्खा सिंह की कहानी को बहुत पसंद किया गया और फिल्म ने अच्छा कारोबार भी किया था। इस फिल्म के लिए फरहान अख्तर को बेस्ट एक्टर का फिल्फेयर और आईफा अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
मैरी कॉम
बॉक्सर मैरी कॉम पर बनी ये फिल्म अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि थी। उनके उपर फिल्म बनाये जाने के लिए इन्हें 25 लाख रूपये दिए गये थे। फिल्म ने मैरी कॉम का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी।
पान सिंह तोमर
सेना के जवान रहते हुए इंटरनेशनल एथलीट और फिर बागी बने पान सिंह तोमर की जिंदगी पर बनी इस फिल्म ने नाम और पैसा खूब कमाया था। इस फिल्म में पान सिंह का किरदार इरफ़ान खान ने बखूबी निभाया था। पान सिंह का असल किरदार परदे पर दिखाने के लिए उन्हें उनके परिवार को 15 लाख की रकम दी गई थी।
अज़हर
फिल्म ‘अज़हर’ पॉपुलर क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन के जीवन पर आधारित थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई थी। इस फिल्म के लिए अजरुद्दीन ने एक भी पैसा नहीं लिया था। उनका मकसद अपनी असली कहानी को दर्शकों तक पहुंचना था। क्योंकि आज भी उनका नाम मैच फिक्सिंग जैसे मामले में ताज़ा था।
सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स
जब हम क्रिकेट के बारे में सोचते हैं तो एक नाम सबसे ऊपर आता है, वो हैं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर। सचिन पर कोई फिल्म हो और उनके फैंस देखने न जाए ऐसा होना थोडा मुश्किल है। यही वजह रही होगी कि फिल्म ‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स’ ने केवल दो दिन में 17 करोड़ से अधिक की कामी कर ली थी। ये फिल्म कोई फीचर फिल्म नहीं बल्कि एक डॉक्यूमेंटरी थी। मीडिया में ऐसी खबरे थी कि सचिन इस डॉक्यूमेंटरी को बनाये जाने के फिल्म मेकर्स से 40 करोड़ की बड़ी रकम मांगी थी।