दोपहर बाद मुंबई लाया जायेगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, यहां होगा अंतिम संस्कार !
Updated : February 26, 2018 10:55 AM ISTबॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं रही। कार्डिएक अटैक के बाद उन्होंने दुबई में अपनी आखिरी सास ली। रविवार सुबह आई इस खबर से देश भर में शोक की लहर दौड़ उठी है। ये किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुमकिन नहीं है कि अब वो हमारे बीच नहीं रही।
उनकी मौत की खबर के बाद लगातार उनके घर पर लोगों की भीड़ एकजुट हो रही है। लोग अपनी इस चुलबुली एक्ट्रेस को आखिरी बार देखना चाहते हैं। आपको बता दें, उनका पार्थिव शरीर दोपहर बाद ही दुबई से मुंबई में उनके घर लाया जायेगा।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Mortal remains of #Sridevi expected to be brought via a chartered flight today evening: Mumbai Airport Sources
— ANI (@ANI) February 25, 2018
दुबई में भारतीय दूतावास दुबई अधिकारीयों के साथ मिलकर सभी कानूनी प्रक्रिया को जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है दोपहर तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अनिल अम्बानी के प्राइवेट जेट से मुंबई लाया जायेगा। उनके अंतिम दर्शन के बाद उन्हें उनका अंतिम संस्कार जुहू के पवन हंस शमशानघाट पर किया जायेगा।