माँ श्रीदेवी की दूसरी बरसी पर भावुक हुई जान्हवी कपूर, लिखा 'आपको हर दिन याद करती हूं
माँ श्रीदेवी की दूसरी बरसी पर भावुक हुई जान्हवी कपूर
Updated : February 24, 2020 11:04 AM ISTपहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। 24 फ़रवरी, ये वही तारीख थी जब बॉलीवुड चांदनी श्रीदेवी हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ गई। आज उन्हें गए हुए 2 साल हो गए हैं। लेकिन लगता है जैसे कल ही की बात हो जब वो अपनों के साथ थी। आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए बेटी जान्हवी भावुक हो गई हैं। माँ श्रीदेवी के साथ की जो तस्वीर उन्होंने पोस्ट की है उसे देखने के बाद आप समझ सकते हैं कि माँ को याद करती जान्हवी कितने दुख में हैं।
इस तस्वीर के कैप्शन में जान्हवी ने लिखा है –‘मैं आपको हर दिन याद करती हूं’
फ़रवरी साल 2018 में श्रीदेवी एक्टर मोहित मारवा की शादी अटेंड करने दुबई गई हुई थीं। शादी के बाद वो कुछ और वक़्त वहीं किसी होटल में ठहरी हुई थीं। जिसके बाथटब में डूबने से उनका निधन हो गया। साल 2018 में आई इस सबसे बुरी खबर ने सबको हिला कर रख दिया था। कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा था परदे पर अदाकारी की मिसाल पेश करने वाली श्री अब इस दुनिया में नहीं रही।