शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन को मिल रहा है मेस का खाना, घर से मंगवाए गये कपड़े
शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन को मिल रहा है मेस का खाना
Updated : October 05, 2021 09:02 PM ISTड्रग्स मामले में गिरफ्तार शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान फ़िलहाल 7 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। खबरों की माने तो आर्यन और उनके दोस्त अरबाज़ मर्चंट को किसी भी तरह की स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा है। आर्यन को कई बार NCB ऑफिस के बाहर अलग अलग कपड़ों में देखा गया है। ये कपड़े उनके घर से मंगवाए गये हैं। वहीं जहां तक उनके खाने का सवाल है तो इंडिया टुडे की रिपोर्ट मुताबिक आर्यन NCB की मेस का खाना खा रहे हैं।
आगे ये भी बताया जा रहा है कि आर्यन ऑफिसर्स के साथ अच्छे से कोआपरेट कर रहे हैं। वो सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं। उन्होंने अधिकारीयों को 4 पन्नों का स्टेटमेंट भी लिखित रूप में दिया है। आर्यन और अरबाज़ की चैट इंटरनेशनल ड्रग पेडलरों से कनेक्शन भी सामने आने की खबर है। फ़िलहाल मामले की जांच हो रही है।
View this post on Instagram
बता दें, शनिवार की रात मुंबई से गोवा जाने वाले एक क्रूज़ पर NCB ने ड्रग्स कनेक्शन में छापा मारा था। इसी छापेमारी में आर्यन समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में NCB को चरस, कोकेन और लाखों में कैश मिला है। वहीं आर्यन का केस अब मशहूर वकील सतीश मानशिंदे देख रहे हैं। सतीश वहीं हैं जो पहले संजय दत्त, सलमान खान और रिया चक्रवर्ती का केस लड़ा था। अब सतीश, आर्यन को जमानत दिलवाने के लिए केस लड़ेंगे।