सनी लियोनी का लॉस एंजेलेस वाला घर नहीं जन्नत से कम, लॉकडाउन में मुंबई से हुई हैं शिफ्ट!
सनी लियोनी का लॉस एंजेलेस वाला घर नहीं जन्नत से कम
Updated : May 14, 2020 08:10 AM ISTबॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपना 39वां बर्थडे लॉस एंजेलेस में मना रही हैं। सनी हाल ही में तब ख़बरों में थीं, जब ये सामने आया कि वो अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ, लॉकडाउन के बीच लॉस एंजेलेस चली गई हैं। सनी ने मदर्स डे पर अपनी पोस्ट में कहा था कि उनकी जगह उनकी मां होतीं तो शायद वो भी यही करतीं, क्योंकि सनी को लगता है कि उनके बच्चे लॉस एंजेलेस वाले घर में ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।
सनी का लॉस एंजेलेस वाला घर शर्मन ओक्स में है, जो मशहूर बेवरले हिल्स से 30 मिनट की दूरी पर है। सनी ने ये घर 2017 में खरीदा था और अपने घर की तस्वीरें और वीडियो शेयर की थीं। सनी का ये घर अपने आप में जन्नत से कम नहीं है। उनके इस शानदार रेजिडेंस में पांच बेडरूम। एक स्विमिंग पूल और एक बहुत खूबसूरत हराभरा गार्डन है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Coming home to this! Priceless!! Lilu baby! pic.twitter.com/ymu7W05fiP
— sunnyleone (@SunnyLeone) May 18, 2017
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Our small little country style home on 1acre of land in the middle of the city :) @DanielWeber99 @yofrankay Angie and our broker Spenser! pic.twitter.com/ruzI7X1j5A
— sunnyleone (@SunnyLeone) May 17, 2017
इतना ही नहीं, ‘हॉलीवुड’ का वो मशहूर साइन, जो आपने कई फिल्मों में देखा होगा, वो सनी के घर से मात्र 5 मिनट दूर है। 2017 में इस घर के बार में बात करते हुए डेनियल वेबर ने कहा था, ‘सनी और मैंने इस घर के लिए सारे आर्टिफैक्ट्स की खरीदारी इटली, रोम और स्पेन से की है। ये घर हम दोनों की पर्सनालिटी और टेस्ट बताता है। हम ने दुनिया भर से घर के डेकॉर की शॉपिंग की है।’