सुशांत के परिवार के वकील ने कहा, कोई मुंबई पुलिस से रिया चक्रवर्ती की मदद कर रहा है
सुशांत के परिवार के वकील ने कहा, कोई मुंबई पुलिस से रिया की मदद कर रहा है
Updated : July 30, 2020 10:51 AM ISTसुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ पुलिस की छानबीन जारी है तो सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी है। इसके बाद बुधवार को ही रिया चक्रवर्ती भी इस एफआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। वहीं सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह का अब कहना है कि मुंबई पुलिस की तरफ से कोई रिया चक्रवर्ती की मदद कर रहा है।
विकास ने पीटीआई से कहा, ''अगर वो (रिया) शीर्ष अदालत में गई हैं, तो उसे सीबीआई जांच की मांग करने वाली याचिका दायर करनी चाहिए थी। एफआईआर पटना में दर्ज की गई है, अब उन्होंने (रिया) सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मुंबई में रहने और जांच को स्थानांतरित करने की मांग की है। इससे ज्यादा क्या प्रूफ चाहिए कि मुंबई पुलिस में कोई उनकी मदद कर रहा है।''
मुंबई पुलिस के साथ बिहार पुलिस भी अब सुशांत की मौत की जांच में जुटी है। बिहार पुलिस मुंबई पुलिस के द्वारा जुटाए गए सबूतों को देखेगी। इसके अलावा बिहार पुलिस मुंबई में सुशांत के घर जाएगी और अंकिता लोखंडे से भी इस मामले पर बात करेगी।