रिया चक्रवर्ती आधी रात को अपने परिवार के साथ घर छोड़ कर चली गई: रिपोर्ट
रिया चक्रवर्ती आधी रात को अपने परिवार के साथ घर छोड़ कर चली गई: रिपोर्ट
Updated : August 02, 2020 05:02 PM ISTसुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नया खुलासा हो रहा है। अब रिया चक्रवती को लेकर एक नई खबर सामने आई है। बताया जा रहा है करीब तीन दिन पहले रिया अपने पेरेंट्स और भाई के साथ आधी रात को घर छोड़ कर चली गई है। रिपब्लिक टीवी ने बिल्डिंग के सुपरवाइजर की तरफ से ये बात कही है।
रिपब्लिक टीवी की एक रिपोर्ट में रिया की बिल्डिंग के सुपरवाइजर द्वारा ये दावा किया कि रिया तीन दिन पहले आधी रात को अपने माता-पिता और भाई के साथ चली गई थी। रिपोर्ट में सुपरवाइजर के हवाले से कहा गया है, "वे एक नीली कार में एक साथ निकले और उनके साथ बड़े सूटकेस थे।" सुपरवाइजर का ये बयान सुशांत केस में पुलिस की काफी मदद कर सकता है।
बता दें, सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा वाले अपार्टमेंट में सुसाइड कर लिया था। सुसाइड के बाद पुलिस सुशांत के प्रोफेशनल एंगल को तलाश रही थी। लेकिन कुछ दिन पहले ही सुशांत के पिता केके सिंह की एक शिकायत ने इस केस का रुख बदल दिया। उन्होंने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाये। रोया पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने, उनके पैसे एंठने और परिवार से दूर करने जैसे कई गंभीर आरोप लगे।