सुशांत मामले में पहली बार वीडियो शेयर कर सामने आई रिया चक्रवर्ती, रोते हुए कहा 'सत्यमेव जयते'
सुशांत मामले में पहली बार वीडियो शेयर कर सामने आई रिया चक्रवर्ती
Updated : July 31, 2020 07:02 PM ISTसुशांत सिंह राजपूत डेथ केस पूरी तरह बदल गया है। पहले सुशांत की डेथ को नेपोटिस्म, गुटबाजी और बड़े प्रोड्यूसर्स द्वारा सताए जाने से जोड़ा जा रहा था। लेकिन एक्टर के पिता केके सिंह की शिकायत के बाद ये केस बदल गया। केके सिंह बेटे की मौत का जिम्मेदार गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को माना है। उन्होंने लिखित शिकायत में रिया पर सुशांत को सुसाइड के लिये उकसाने और उनके पैसे एंठने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। अब इस पूरे केस में रिया चक्रवर्ती पहली बार सामने आई हैं। रिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बता रही हैं कि उन्हें भगवान और कानून पर पर पूरा भरोसा है।
सुशांत केस में फंसने के बाद रिया चक्रवर्ती पहली बार सामने आई हैं। उन्होंने पहली बरेक वीडियो शेयर कर खुद को न्याय दिलाने की बात कही है। इस वीडियो में रिया रोती हुई नज़र आ रही हैं। रिया से वीडियो में कहती हैं ‘मुझे भगवान और न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मुझे यकीन है कि मुझे न्याय जरुर मिलेगा। इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर मेरे बारे में बहुत बुरी बातें कहीं गई हैं। आप भी सुनिए क्या कहा रिया ने-
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#RheaChakraborty gives out a statement saying she has full faith that justice will be served. pic.twitter.com/dY669DeVj5
— Filmfare (@filmfare) July 31, 2020
बता दें, पिछले दिनों सुशांत के पिता ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पटना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद से ही रिया की तलाश की जा रही थी। ऐसे में रिया खुद इस वीडियो के जरिये सामने आई हैं। रिया पर उनके पिता ने आरोप लगाया था कि उन्होंने बेटे के पैसे ऐंठे, उसे परिवार से दूर किया, उसे सुसाइड करने के लिए उकसाया। वहीं जब इस मामले की छानबीन की जा रही तो कई अहम पहलु सामने आ रहे हैं। रिया के परिवार की भी छानबीन की जा सकती है।