सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा 'परिवार पर दबाव डाल रही मुंबई पुलिस'
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Updated : July 29, 2020 12:40 PM ISTसुशांत सिंह राजपूत केस अब पूरी तरह से बदल गया है। उनके पिता केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगायें हैं। ये शिकायत पटना के राजीव नगर थाने में दर्ज की गई है जिसके बाद 4 पुलिस इंस्पेक्टर की टीम मुंबई पहुंच गई है। अब इस मामले में सुशांत के फैमिली लॉयर विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा 'परिवार पर दबाव डाल रही मुंबई पुलिस'
विकास सिंह ने के निजी चैनल से बात करते हुए मुंबई पुलिस पर केस की ठीक से जांच करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा 26 जुलाई शनिवार को FIR दर्ज होने के बाद रिया की गिरफ्तारी हो जानी चाहिए थी। वहीं उन्होंने आगे कहा कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर दबाव बना रही है और मुंबई के प्रोडक्शन हाउसेस और बड़े फिल्म प्रोड्यूसर नाम लेने को कह रही है। विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को आरोप लगाये।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >FIR registered now as family was in shock & Mumbai Police wasn't registering FIR, but forcing them to give names of big production houses & get them involved. It was heading in a different direction: Vikas Singh, Ex-Addl Solicitor General & lawyer of #SushantSinghRajput's father pic.twitter.com/7x9fWStH2i
— ANI (@ANI) July 29, 2020
पटना पुलिस के चार ऑफिसर मुंबई गए हैं। जांच को आगे बढाने के लिए मुंबई पुलिस से केस की डायरी और सारे सबूत लिए जायेंगे। वहीं रिया चक्रवर्ती अंतरिम बेल के लिए अर्जी देंगी। इस मामले में रिया अपने वकील से संर्पक में हैं। FIR दर्ज होने के बाद वकील को उनके घर के बाहर भी देखा गया।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >FIR has been registered. Preliminary investigation has begun. It is not correct to say at this point of time that who will be questioned. All those who were named by #SushantSinghRajput's father in the FIR, have been booked: Vinay Tiwari, Patna (Central) City SP. #Bihar pic.twitter.com/xROu2Lmxsy
— ANI (@ANI) July 29, 2020
वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सुशांत के परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से रिया पर आरोप नहीं लगाये गए थे। लेकिन अब डेथ के ढेढ़ महीने बाद उनके पिता केके सिंह रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं।