सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने रिया पर साधा निशाना, कहा सबसे महंगे वकील की फीस कैसे दे रही हो
सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने रिया पर साधा निशाना
Updated : August 29, 2020 12:23 PM ISTसुशांत सिंह राजपूत केस में उनका परिवार एक साथ उन्हें न्याय दिलवाने के लिए खड़ा है। उनकी सभी बहने लगातार सीबीआई जांच की मांग करती रही और अब वो न्याय का इंतजार कर रही हैं। इन सभी बहनों में अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव बनी हुई हैं। ऐसे में अब उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है। श्वेता पहले भी कई बार अपने भाई की डेथ में रिया की भूमिका पर सवाल खड़े कर चुकी हैं। इस बार उन्होंने रिया को तगड़ा जवाब दिया है।
पहले श्वेता ने रिया की ड्रग वाली चैट वायरल होने पर ट्वीट किया और अब उनका इंटरव्यू शेयर कर तगड़ा जवाब दिया है। रिया ने हाल में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वे उन्होंने अपना घर लोन पर लिया था और अब उन्हें फ़िक्र है कि आगे उन्हें काम मिलेगा भी या नहीं। अब वो कैसे अपने घर की EMI चुकाएंगी। इस बात का जवाब देते हुए सुशांत की बहन ने लिखा - तुम्हें EMI के 17000 रुपये ना भर पाने की चिंता है तो मुझे बताओ कि तुम भारत के सबसे महंगे वकील को अपना केस लड़ने के पैसे कैसे दे रही हो? इसके अलावा इन्होंने रिया को झूठी बताया।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >You are worried about how you will be paying 17,000 in EMI, please tell me how are you paying the most expensive lawyer of India you have hired?? #RheaTheLiar pic.twitter.com/ulGTWjnW5I
— shweta singh kirti (@shwetasinghkirt) August 28, 2020
बता दें, सुशांत केस में तेजी से सीबीआई जांच में लगी है। शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के बाद आज शनिवार को भी उन्हें जांच के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा रिया के भाई शोविक, रूममेट सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ की गई है। वहीं इस केस में ड्रग का मामला भी सामने आया है।